28 Mar 2024, 23:12:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेंगलुरु में ‘कश्मीर मुक्ति’ की तख्ती दिखाने वाली महिला हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 7:35PM | Updated Date: Feb 21 2020 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के मामले में एक महिला की गिरफ्तारी के बाद अब ‘कश्मीर मुक्ति दलित मुक्ति’ लिखी तख्ती दिखाने वाली एक अन्य महिला को हिरासत लिया गया है। घटना टाउन हॉल के समीप की है जहां कुछ दक्षिण-पंथी कार्यकर्ता पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये जाने की गुरुवार की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने ‘कश्मीर मुक्ति दलित मुक्ति’ लिखी तख्ती लिए हुई अरुद्रा (24) नाम की महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए)-विरोधी  एक सभा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उस सभा में लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »