29 Mar 2024, 15:40:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा - केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 6:55PM | Updated Date: Aug 19 2019 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जिसके कारण यहां बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी पर बने लोहे वाले पुल पर सोमवार सुबह जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया।
 
मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें संभावित खतरे से निपटने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लोहे वाले पुल पर जलस्तर का खतरे का निशान 204.50 मीटर है और आज सुबह 10 बजे तक यहां पर जलस्तर 204.80 मीटर हो गया । इसके कारण यमुना की तलहटी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »