20 Apr 2024, 11:54:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IND vs SA: विराट कोहली के निशाने पर द्रविड़-गांगुली के रिकॉर्ड्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 1:47PM | Updated Date: Jan 18 2022 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सभी फॉर्मेस की कप्तानी से हटने के बाद पहली बार बतौर प्लेयर किसी इंटरनेशनल मैच में नजर आएंगे। वो पुरानी नाकामियों को भूलकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीजमें धमाल मचाने को तैयार हैं। विराट कोहली अब नई एनजर्सी के साथ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में धमाल मचाने को बेकरार हैं। क्योंकि उनके निशाने भारत के 2 दिग्गज क्रिकेटर्स का रिकॉर्ड होगा विराट कोहली आगामी वनडे सीरीज में अगर 91 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं। तो वो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन अपने नाम करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे और 26 रन बनाते ही सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को आगे छोड़ देंगे विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे 27 वनडे मुकाबलों में 1287 रन बना चुके हैं!

जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। विराट इस मामले में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को पछाड़ सकते हैं। जिन्होंने क्रमश: 1313 और 1309 रन बनाए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 2001 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर प्रोटियाज टीम के पूर्व ऑलराउंडर जैक कालिस हैं। जिन्होंने 1535 रन का आंकड़ा छुआ था।

IND vs SA ODI में टॉप स्कोरर
सचिन तेंदुलकर - 2001 रन
जैक कालिस - 1535 रन
गैरी कर्स्टन - 1377 रन
एबी डिविलियर्स - 1313 रन
सौरव गांगुली - 1313 रन
राहुल द्रविड़ - 1309 रन
विराट कोहली - 1287 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन - 1109 रन 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से पार्ल शहर को बोलैंड पार्क में होगी। 21 जनवरी को इसी मैदान पर दूसरा मैच होगा. 23 जनवरी को सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »