20 Apr 2024, 09:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफरीदी ने कोहली के कप्तानी छोड़ने को लेकर किया बड़ा कमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 11:38AM | Updated Date: Jan 18 2022 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़ दी। अब वह भारत के किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं रहे हैं। कुछ दिग्गज विराट कोहली के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। जबकि कुछ उनके खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं। शाहिद अफरीदी का मानना है। कि विराट कोहली का फैसला बिल्कुल सही है। और वह ऐसे दौर से गुजर रहे हैं। जिससे हर खिलाड़ी गुजरता है। अफरीदी के मुताबिक अब समय आ गया है। कि विराट कप्तानी छोड़कर अपनी बैटिंग पर फोकस करें और इस तरह से वह अपनी बल्लेबाजी का मजा भी ले पाएंगे शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर कहा हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है। जब वह प्रेशर हैंडल नहीं कर पाता है।

विराट कोहली ने काफी क्रिकेट खेल लिया है। और टीम इंडिया की कप्तानी भी अच्छे से की है। एक दौर आता है। जब आप प्रेशर को हैंडल नहीं कर पाते हैं। और इसी वजह से आपकी खुद की परफॉर्मेंस पर भी इसका असर पड़ता है। एक बल्लेबाज के तौर पर अब समय आ गया है। कि वह अपनी बैटिंग का आनंद लें बतौर कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है। विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान 68 टेस्ट मुकाबलों में संभाली है। जिसमें से उन्होंने 40 टेस्ट में जीत हासिल की है। और 17 टेस्ट हारे हैं। विराट के अलावा किसी भी भारतीय कप्तान ने इतने टेस्ट मुकाबले नहीं जीते हैं। यह किसी भी भारतीय कप्तान का यह रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर 60 टेस्ट में 27 टेस्ट जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं। बाद में सौरव गांगुली 49 टेस्ट में 21 जीत के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

मैच : 68
जीत : 40
हार : 17
ड्रॉ : 11
विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपनी बल्लेबाजी के भी जौहर दिखाए हैं। विराट ने 68 टेस्ट मैचों की 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5864 रन बनाए हैं। विराट ने बतौर कप्तान 20 शतक जड़े हैं। और 18 अर्द्धशतक लगाए हैं। बतौर कप्तान रनों के मामले में भी विराट बाकी सभी कप्तानों से काफी आगे हैं। विराट के बाद 60 टेस्ट में 3454 रनों के साथ महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। वहीं तीसरे नंबर पर 47 टेस्ट में 3449 रनों के साथ महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर मौजूद हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »