19 Apr 2024, 16:17:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Virat Kohli भारत के कामयाब कप्तान: नहीं तोड़ पाए MS Dhoni का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2022 1:50PM | Updated Date: Jan 16 2022 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में करारी शिकस्त के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। किंग कोहली' के अचानक लिए गए। फैसले से हर कोई हैरान रह गया। इसके साथ ही वो एमएस धोनी के उस रिकॉर्ड से काफी पीछे रह गए जिसे वो भविष्य में तोड़ सकते थे। आंकड़ों के लिहाज से विराट कोहलीको टीम इंडिया का सबसे कामयाब कप्तान कहा जाता है। हालांकि वो एमएस धोनी की तरह अपनी लीडरशिप में टीम इंडिया को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला पाए। विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए 213 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है जिसमें 135 मैचों में जीत और 60 में हार मिली, 3 मैच टाई रहे और 11 मुकाबले ड्रॉ रहे। विराट की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 63.38 रहा। और हार का प्रतिशत 28.16 है। विराट कोहली सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच में कप्तानी करने के मामले में एमएस धोनी से काफी पीछे रह गए हैं। माही ने 332 मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई की है जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी. कोहली इस लिस्ट में तीसरे भारतीय कप्तान हैं। क्योंकि 221 मैचों के साथ पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन दूसरे नंबर पर हैं।

कप्तान के तौर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 332 मैच
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 324 मैच
स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) - 303 मैच
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) - 286 मैच
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) - 271 मैच
अर्जुन राणातुंगा (श्रीलंका) - 249 मैच
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) - 221 मैच
विराट कोहली (भारत) - 213 मैच
सौरव गांगुली (भारत) - 196 मैच एमएस धोनी ने साल 2007 से लेकर 2018 तक अलग अलग फॉर्मेट्स में टीम इंडियाकी कप्तानी की है। 11 सालों में वो लीडरशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गए. वहीं विराट कोहली को 2013 में पहली बार कैप्टनसी सौंपी गई थी, करीब 9 साल तक कप्तानी करने की वजह वो 'कैप्टन कूल' से पीछे रह गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »