25 Apr 2024, 18:10:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बारिश के कारण चौथे दिन का खेल शुरू होने में विलम्ब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2022 5:07PM | Updated Date: Jan 6 2022 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। बारिश होने के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरूवार को खेल शुरू होने में विलम्ब हो गया है। वांडरर्स में हल्की बूंदाबांदी हो रही है! जिस वजह से पिच को कवर से ढका गया है और खेल शुरू होने में देरी होगी। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कल स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे और मैच जीतने के लिए उसे 122 रन की जरूरत है।स्टंप्स के समय स्टंप्स के समय कप्तान डीन एल्गर 121 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 46 और रैसी वान डेर डुसेन 37 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। भारत को सीरीज जीतने के लिए अभी आठ विकेट की जरूरत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »