23 Apr 2024, 13:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिवपुरी के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में बनाया जाएगा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2021 5:57PM | Updated Date: Dec 29 2021 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना के तहत मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की खेल एवं युवक कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयास से शिवपुरी के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में लगभग 7 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से यह नई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की खेल सुविधा प्राप्त होगी और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अच्छे संसाधन उपलब्ध होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »