29 Mar 2024, 21:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तमिलनाडु और हिमाचल में होगा खिताबी मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2021 5:51PM | Updated Date: Dec 24 2021 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। बाबा अपराजित की 122 रन की शतकीय पारी और सुन्दर के 70 
रनों की बदौलत तमिलनाडु ने सौराष्ट्र को शुक्रवार को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से पराजित कर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली जहाँ उसका मुकाबला हिमाचल प्रदेश से होगा। हिमाचल ने अन्य सेमीफाइनल में सर्विसेज को 77 रन से पराजित किया। 
 
सौराष्ट्र ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 310 रन का मजबूत स्कोर बनाया। तमिलनाडु ने 49.5 ओवर में आठ विकेट पर 314 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की। बाबा अपराजित ने 124 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 122 रन की बेहतरीन पारी खेली। सुन्दर ने 61 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे 70 रन बनाये। बाबा इंद्रजीत ने 58 गेंदों पर 50 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »