26 Apr 2024, 01:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हरभजन सिंह ने क्रिकेट कहा अलविदा, बोली ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2021 4:00PM | Updated Date: Dec 24 2021 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।  उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने संन्यास की घोषणा की।  41 साल के हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए।  हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।  साल 1998 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले दिग्गज स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। 
 
उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए ट्विट किया, 'सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज जब मैं उस खेल से विदा लेता हूं।  इस खेल ने  मुझे जीवन में सब कुछ दिया है।  मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »