29 Mar 2024, 06:19:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

U19 World Cup 2022: BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2021 12:44PM | Updated Date: Dec 20 2021 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले अंडर 19 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अंडर 19 विश्व कप वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाला है। बीसीसीआई ने टीम की कमान यश ढुल के कंधो पर डाली है। जबकि एसके राशिद को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने दो विकेट कीपर को टीम में जगह दी है। दिनेश बाना और आराध्य यादव विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।  
 
साल 2018 में भारतीय टीम ने पृथ्वी शॉ की अगुवाई में न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं 2020 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज की सरजमी पर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही है। भारतीय टीम चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। 
 
भारतीय टीम: यश ढुल(कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृश रघुवंशी, एसके राशिद(उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना(विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव प्रकाश, कौशल तांबे, आरएस हंगारेकर, वासु वत्स, विकी ओस्टवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।
 
रिजर्व खिलाड़ी: रिशित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसांई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौड़
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »