29 Mar 2024, 05:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले रोहित शर्मा को इंजरी, ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2021 2:07PM | Updated Date: Dec 13 2021 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू होगा। इस दौरे के लिए टीम इंडिया 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की उड़ान भरेगी। लेकिन, उससे पहले खबर कुछ अच्छी नहीं है। दरअसल, टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा को ये चोट तब लगी जब थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र की गेंद सीधा उनके हाथ पर जा लगी और उन्हें तगड़ा दर्द हुआ।
 
प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर साउथ अफ्रीका के अहम दौरे से पहले उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। रोहित शर्मा की ये चोट अब कैसी है, इस पर अपडेट का इंतजार है। कुछ ऐसी ही चोट साल 2016 में अजिंक्य रहाणे को भी लगी थी, जिसमें उनकी उंगली थ्रो-डाउन पर टूट गई थी।साउथ अफ्रीका दौरे पर पहला टेस्ट खेलने में अभी 2 हफ्ते का वक्त शेष है। यानी, रोहित की चोट अगर ज्यादा गंभीर नहीं हुई, जिसका की अनुमान भी है, तो वो फिट हो सकते हैं। लेकिन अगर वो चोटिल रहे तो फिर उस सूरत में सेंचुरियन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »