20 Apr 2024, 00:10:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शेन वॉर्न ने चुने टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2021 5:28PM | Updated Date: Dec 11 2021 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के महान स्पिनर शेन वॉन ने मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट के अपने पांच पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजों को चुना है। शेन वॉर्न की इस लिस्ट में भारत के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी जगह मिली। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 2 बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वॉर्न ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत के एक-एक खिलाड़ी को चुना है। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अपनी लिस्ट में टॉप पर रखा है। स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 7000 से अधिक रन हैं। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों में वो सभी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार रहे हैं।
 
वॉर्न ने दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और बल्लेबाज जो रूट को रखा है। ये साल उनके लिए शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने 6 सेंचुरी जड़ी है। उन्होंने इस साल भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार तीन शतक लगाए थे। वॉर्न ने तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को रखा है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी अगुवाई में कीवी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला खिताब जीता था। वॉर्न ने चौथे नंबर विराट कोहली को रखा है। वॉर्न ने हालांकि ये भी माना है कि विराट का प्रदर्शन इन दिनों काफी गिरा है। लेकिन वो अभी भी वो टॉप 5 में जगह बनाने के लिए अच्छे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को टॉप 5 में रखा है। लाबुशेन लंबे समय तक क्रीज पर रहने के साथ-साथ आक्रामक शॉट भी खेल सकते हैं। 19 टेस्ट में वो लगभग 2000 रन बना चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »