25 Apr 2024, 08:01:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंडिया के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 3:33PM | Updated Date: Oct 27 2021 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। T20 World Cup में पाकिस्तान से करारी हार के बाद भारतीय टीम का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को है। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन टीम से बाहर हो गये हैं। जिसकी पुष्टी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की है। इसके साथ ही ICC ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा कि ब्लैक कैप्स के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली में चोट के कारण ICC T20 World Cup 2021 से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में अब फर्ग्यूसन की जगह एडम मिल्ने लेंगे जिनके नाम को लेकर ICC की टेक्निकल कमेटी से अप्रूवल का इंतजार है। वहीं ICC ने भी ट्वीट कर कहा कि न्यूजीलैंड के लिए उनके स्टार खिलाड़ी में से एक के रूप में एक बड़ा झटका। आगे उन्होंने लिखा कि T20 World Cup 2021 से बाहर हो गया है। लॉकी फॉर्ग्यूसन का चोटिल होना न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका माना जा रहा है। अब फॉर्ग्यूसन की जगह टीम में एडम मिल्ने दिखाई देंगे। लॉकी फार्ग्यूसन ने T20 अंतर्राष्ट्रीय में 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 24 विकेट उन्होंने अपने नाम किया है। बात करें एडम मिल्ने की तो उन्होंने T20 के 23 मुकाबले में 28 विकेट अपने नाम किया है। फॉर्ग्यूसन के चोटिल होने से भारत को फायदा होनें की उम्मीद है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »