29 Mar 2024, 06:46:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL: धोनी ने 6 गेंदों में किया कमाल, कहा- मैं गेंद को देखकर खेलना चाहता था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2021 11:21AM | Updated Date: Oct 11 2021 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को यहां कहा कि वे जानते थे कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए पहला क्वालीफायर मैच मुश्किल होगा। बता दें कि धोनी ने फिर फिनिशिर की भूमिका निभायी और आखिर में छह गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों से नाबाद 18 रन बनाकर दो गेंद रहते जीत सुनिश्चित की। उनसे पहले रितुराज गायकवाड़ (70) और रोबिन उथप्पा (63) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर दूसरे विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी निभायी थी।
 
धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरी पारी अहम थी। दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है। उन्होंने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया इसलिए हम जानते थे कि यह मैच हमारे लिए आसान नहीं रहने वाला था। ’’ सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (60 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाया था।
 
अपनी पारी के बारे में कप्तान धोनी ने कहा, ‘‘मैंने टूर्नामेंट में ज्यादा अच्छी पारियां नहीं खेली हैं मगर मैं गेंद को देखकर खेलना चाहता था। मैं नेट पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। लेकिन ज्यादा नहीं सोच रहा था क्योंकि अगर आप बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा सोचते हो तो अपनी रणनीति खराब कर देते हो। ’’
 
उन्होंने शारदुल ठाकुर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के फैसले पर कहा, ‘‘शारदुल ठाकुर ने हाल के दिनों में अच्छी बल्लेबाजी की है इसलिए उसे ऊपर भेजा गया। ’’ उथप्पा को लेकर धोनी ने कहा, ‘‘रॉबिन हमेशा से ऊपर बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता है। मोईन अली तीसरे नंबर पर शानदार रहे हैं। मगर हमने उनके लिये ऐसी परिस्थितियां बना दी हैं कि कोई भी तीसरे नंबर पर आवश्यकता के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकता है। ’’
 
धोनी ने रितुराज के बारे में कहा, ‘‘जब मैं और रितुराज बात करते हैं तो यह काफी सरल होती है। मैं जानता चाहता हूं कि वह क्या सोच रहा है। यह देखकर अच्छा लगता है कि उसने काफी सुधार किया है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी करना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सत्र में पहली बार हम प्ले आफ के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये थे मगर हमने इस सत्र में शानदार वापसी की। ’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »