29 Mar 2024, 03:18:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

T20 World Cup का टाइटल जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, मिलेंगे इतने करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2021 3:51PM | Updated Date: Oct 10 2021 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। T20 World Cup 2021 की शुरुआत 17 अक्टूबर से संयुक्त रूप से यूएई और ओमान में किया जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा और अब आइसीसी ने इस प्रतियोगिता में ईनाम के तौर पर दी जाने वाली राशि की घोषणा कर दी है। इस बार जो टीम खिताब जीतेगी उसे ईनाम के तौर पर (1.6 मिलियन) लगभग 12 करोड़ रुपये दिए जाएंगे तो वहीं जो टीम उप-विजेता रहेगी उसे (8 लाख डालर) लगभग 6 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी बार आयोजन साल 2016 में किया गया था और अब पांच साल के बाद इसे आयोजित किया जा रहा है।  इस बार जो टीमें सेमीफाइनल में हार जाएंगी उन्हें (4 लाख डालर) तीन करोड़ रुपये बतौर ईनाम दिए जाएंगे। इस बार कुल प्राइज मनी (5.6 मिलियन डालर) 42 करोड़ रुपये रखा गया है। 
 
ICC सुपर 12 में पहुंचने के बाद जीतने वाली टीमों को बोनस भी देगी और इस पर सुपर 12 में होने वाले 30 मैचों पर कुल (40 हजार डालर) एक करोड़ 20 लाख रुपये ईनाम के तौर पर बांटे जाएंगे। सुपर 12 में बाहर होने वाली टीमों को भी 70 हजार डालर दिए जाएंगे। इसी तरह का सेटअप राउंड 1 में जीतने वाली टीमों के साथ होगा। जहां स्टेज के 12 मैच के दौरान 40 हजार डालर हरेक मैच के लिए दिए जाएंगे। कुल मिलाकर 4 लाख 80 हजार डालर की रकम यहां खर्च होगी। राउंड वन से बाहर होने वाली चारों टीमों को 40-40 हजार डॉलर मिलेंगे। यानी यह कुल मिलाकर एक लाख 60 हजार डालर की रकम होगी। T20 World Cup 2021 का आयोजन भारत में होना था, लेकिन कोविड महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि इसकी मेजबानी बीसीसीआइ ही कर रहा है और इस बार भारत को जीत के दावेदार के तौर पर भी देखा जा रहा है। भारत को इस बार ग्रुप बी में रखा गया है और उसे पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। वहीं इसके बाद भारत को 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ जबकि 3 नवंबर को अफगानिस्तान के साथ खेलना है। इस बार कुल 16 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »