29 Mar 2024, 20:24:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BCCI को T-20 World Cup से होगा 89.42 करोड़ रुपये का फायदा, UAE को मिलेंगे इतने करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2021 5:08PM | Updated Date: Oct 5 2021 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। T-20 World Cup 2021 का आयोजन इसी महीने UAE में होने जा रहा है। 15 अक्टूर से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड को मिली थी, लेकिन देश में कोरोना महामारी के चलते यह टूर्नामेंट UAE में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान होने वाले 39 मैचों के लिए भारतीय बोर्ड इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 52.16 करोड़ रुपये देगा। इसके बावजूद BCCI को T-20 World Cup के आयोजन से 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (89.42 करोड़ रुपये) का फायदा होने वाला है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की है।
 
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक अनुमान के बाद यह जानकारी दी है। अगर इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो पाता और सभी दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी जाती तो यह फायदा और भी ज्यादा हो सकता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »