25 Apr 2024, 17:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

T20 World Cup के लिए चुने गए ये करोड़ों रुपये के खिलाड़ी, IPL में हो रहे फ्लॉप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2021 5:26PM | Updated Date: Sep 30 2021 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। IPL-2021 का सीजन अपने शबाब पर है। प्लेआफ के लिए टीमें आपस में भिड़ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का प्लेआफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है जबकि हैदराबाद रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, प्लेआफ की चौथी टीम के लिए केकेआर, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स मैदान में हैं। टीमों को तो प्लेआफ की चिंता है लेकिन इस समय बीसीसीआई की चिंताएं अलग हैं। दरअसल, आईपीएल के तुरंत बाद T20 World Cup शुरू होने वाला है। T-20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI टीम की घोषणा कर चुका है। इस टीम में जो खिलाड़ी शामिल हैं, वह आईपीएल में भी खेल रहे हैं। समस्या यह है कि T20 World Cup में शामिल तमाम खिलाड़ी IPL में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को IPL के तुरंत बाद वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में यह खिलाड़ी T20 World Cup में कैसा प्रदर्शन करेंगे, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें भी सबसे बड़ा पॉइंट ये है कि आईपीएल दुबई में हो रहा है T20 World Cup भी दुबई में ही होना है। ऐसे में पिच, एटमोस्फियर माहौल एक जैसा ही रहने वाला है। तमाम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि जैसा प्रदर्शन खिलाड़ी IPL में करेंगे, T20 World Cup में उससे कुछ बहुत अलग नहीं होने जा रहा है। बता दें कि जिन खिलाड़ियों का IPL में खराब प्रदर्शन है वह T20 World Cup में शामिल भी हैं, उन्हें टीमों ने करोड़ों रुपये में खरीदा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ईशान किशन का है।
 
ईशान किशन को मुंबई इंडियंस में 6.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। ईशान किशन 8 मैचों में सिर्फ 107 रन बना पाए हैं। सिर्फ 13।37 का एवरेज है। वहीं, दूसरा नाम सूर्य कुमार यादव का है। इनकी कीमत 3 से 5 करोड़ के बीच बताई गई है। सूर्य कुमार यादव आईपीएल में पिछले 11 मैचों में सिर्फ 189 रन बना सकें हैं। अंतिम पांच मैचों में स्कोर 3,3,5,8,0 रन बनाए हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार भी चिंता का विषय हैं। भुवनेश्वर सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हैं। उनकी कीमत 8।5 करोड़ रुपये रही। भुवनेश्वर कुमार चोट के बाद उन्होंने वापसी की है लेकिन 130 की गति से भी गेंद नहीं पड़ रही। 8 मैचों में केवल 5 विकेट निकाले हैं। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन के आलराउंडर हैं। उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। अब हार्दिक पांड्या आईपीएल मे बॉलिंग ही नहीं कर रहे हैं, जबकि 9 मैचों में कुल 95 रन ही बनाए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »