29 Mar 2024, 10:39:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विराट की जगह इस स्टार क्रिकेटर को जल्द मिले कप्तानी: सुनील गावस्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2021 2:49PM | Updated Date: Sep 29 2021 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में भारत की T20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। विराट कोहली 2021 T20  World Cup के बाद भारत की T20 कप्तानी को छोड़ देंगे। ऐसे में भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बताया है कि विराट कोहली की जगह किसे भारत की टी20 कप्तानी मिलनी चाहिए। सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली की जगह एक स्टार क्रिकेटर ऐसा है, जो T20  की कप्तानी संभाल सकता है।
 
सुनील गावस्कर का कहना है कि अगले दो T20 World Cup के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए। गावस्कर का कहना है कि लगातार दो साल टी20 वर्ल्ड कप हैं और रोहित शर्मा को उसके लिए टीम का कप्तान बनाना चाहिए। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, 'भारत के सामने अगले दो वर्ल्ड कप हैं और ऐसे में रोहित शर्मा को इसकी कमान सौंपनी चाहिए। एक वर्ल्ड कप अगले महीने ही शुरू होगा, जबकि दूसरा टी20 वर्ल्ड कप अगले साल आयोजित होना है। गावस्कर का कहना है कि अगले दो T20 World Cup के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए। आप कह सकते हैं कि एक के बाद एक वर्ल्ड कप है। एक अगले महीने शुरू हो रहा है और एक अब से ठीक एक साल बाद, तो जाहिर सी बात है कि आप इस मौके पर बहुत सारे कप्तान नहीं बदलना चाहेंगे। लेकिन, इन दो वर्ल्ड कप के लिए कप्तानी के लिए रोहित शर्मा निश्चित रूप से मेरी पसंद होंगे।
 
गावस्कर ने कहा, 'उपकप्तानी के लिए मैं केएल राहुल के साथ जाऊंगा। मेरे दिमाग में ऋषभ पंत का भी नाम भी हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत प्रभावी ढंग से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। ऋषभ पंत ने गेंदबाजी में जो बदलाव किए उन्होंने वाकई मुझे प्रभावित किया। ऋषभ पंत ने जिस चतुराई से नॉर्टिजे और रबाडा का इस्तेमाल किया वह दिखाता है वह स्मार्ट कप्तान हैं और आपको ऐसे ही कप्तान की जरूरत होती है। कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर अब BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है। मंगलवार को BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल से जब ये पूछा गया कि क्या विराट कोहली का टी20 की कप्तानी से हटने का फैसला उनका खुद का था या उन्हें मजबूर किया गया? इस पर धूमल ने कहा, 'बोर्ड ने उन्हें पद छोड़ने के लिए नहीं कहा। यह बिल्कुल उनका अपना फैसला था। हम उनसे ऐसा करने के लिए क्यों कहेंगे? वह बहुत अच्छा काम कर रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »