24 Apr 2024, 07:15:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ये दिग्गज विश्व कप के लिए चुनेगा भारतीय टीम, BCCI ने किया नई चयन समिति का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2021 8:34PM | Updated Date: Sep 17 2021 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट में बदलाव होने लगे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। वह टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट में नेतृत्व की जिम्मेदारी त्याग देंगे। इस फैसले के एक दिन बाद ही BCCI ने नई चयन समिति का ऐलान भी कर दिया। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, ये साफ कर दें कि दोनों बदलावों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी अभी भी चेतन शर्मा की अध्यक्षता में बरकरार है। नई चयन समिति जूनियर लेवल के लिए है। बोर्ड ने शुक्रवार को इस जूनियर चयन समिति का ऐलान करते हुए तमिलनाडु के पूर्व रणजी क्रिकेटर शरत श्रीधरन  कमेटी का अध्यक्ष बनाया है।
BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर नई जूनियर चयन समिति का ऐलान किया। अपने प्रेस रिलीज में बोर्ड ने अपने पांचों जोन से चुने गए सदस्यों की भी जानकारी दी। इसमें साउथ जोन से शरत श्रीधरन हैं, जबकि पथिक पटेल वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं सेंट्रल जोन से हरविंदर सिंह सोढ़ी को जगह मिली है, जबकि ईस्ट जोन से बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज रणदेब बोस कमेटी के सदस्य बने हैं।
 
नई सेलेक्शन कमेटी की जिम्मेदारी संभालने वाले शरत श्रीधरन तमिलनाडु रणजी टीम के कप्तान रह चुके हैं। करीब 15 साल लंबे अपने घरेलू करियर में शरत ने 139 फर्स्ट क्लास मैच खेले। वह तमिलनाडु के लिए 100 रणजी मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर थे। एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर अपने लंबे करियर में उन्होंने 51 के जबरदस्त औसत से 8700 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 100 से ज्यादा लिस्ट-ए मैच (वनडे) भी खेले, जिसमें 3000 से ज्यादा रन उनके खाते में आए। ई सेलेक्शन कमेटी के सामने सबसे पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी अंडर-19 टीम का चयन होगा। वेस्टइंडीज में अगले साल अंडर-19 विश्व कप खेला जाना है और उसके लिए टीम चयन का काम यही चयन समिति करेगी। भारत ने आखिरी बार 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीता था। उस टीम के सदस्य रहे शॉ और शुभमन गिल उसके बाद से टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं 2020 में भारत को फाइनल में बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। ऐसे में नई चयन समिति के सामने विश्व कप जीतने लायक टीम का चयन करने की चुनौती होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »