29 Mar 2024, 12:27:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MS धोनी पहुंचेंगे चेन्नई, UAE जाने की Date तय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2021 8:31PM | Updated Date: Aug 7 2021 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। IPL के दूसरे फेज की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। अब से करीब 1 महीने बाद ही IPL 14 के बचे हुए मैच शुरू हो जाएंगे। इसके लिए IPL टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही BCCI ने भी उस तारीख के बारे में बता दिया है, जब टीमें UAE के लिए रवाना हो सकती हैं। इस बीच MS धोनी की कप्तानी वाली और इस बार भी IPL जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक CSK की टीम सबसे पहले UAE पहुंचने वाली टीम हो सकती है। पता चला है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 13 अगस्त को UAE के लिए रवाना हो सकती है। MS धोनी की CSK और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच ही IPL फेज टू का पहला मैच भी खेला जाएगा। भले विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड में  टेस्ट सीरीज खेल रही हो, लेकिन IPL को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। 

IPL 2021 के फेज 2 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस बीच CSk के CEO कासी विश्वनाथ ने इनसाइड स्पोर्ट्स से खास बातचीत में बताया है कि अभी UAE जाने की तैयारी शुरू तो नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि टीम 13 या फिर 14 अगस्त को UAE के लिए रवाना हो जाएगी। साथ ही आपको ये भी बता दें कि टीम UAE पहुंचकर वहीं पर कैंप लगाएगी, ताकि खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकें। इसके लिए टीम की ओर से अभी खिलाड़ियों से बात की जानी बाकी है। जैसे ही सारे खिलाड़ी एकत्र हो जाएंगे, टीम उड़ान भर लेगी। CSK के सभी खिलाड़ी पहले चेन्नई पहुंचेंगे, उसके बाद UAE जाएंगे। इस बीच खबर ये भी है कुछ खिलाड़ी जो भारत में ही हैं, वे चेन्नई पहुंचने भी शुरू हो गए हैं। टीम के सबसे खास खिलाड़ी और कप्तान एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई पहुंचने वाले हैं। बताया जाता है कि धोनी अभी अपने विज्ञापन से जुड़े काम निपटा रहे हैं, इसके बाद चेन्नई पहुंचेंगे। वहीं सुरेश रैना भी जल्द ही चेन्नई पहुंचने वाले हैं। 
 
केवल CSK ही नहीं, बाकी टीमों ने भी अपना UAE जाने का प्लान करीब करीब तैयार कर लिया है। पंजाब किंग्स की टीम की ओर से अपडेट ये है कि टीम 29 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होगी। पंजाब किंग्स के सीईओ ने इस तारीख के बारे में बताया है। आईपीएल में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड में हैं, जहां टेस्ट सीरीज चल रही है। भारत की एक टीम अभी कुछ ही दिन पहले श्रीलंका के साथ सीरीज खेलकर वापस लौट आई है। उसके खिलाड़ी जल्द ही आपको यूएई में दिखाई देंगे। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के खिलाड़ी सीधे यूएई ही पहुंचेंगे। उन्हें विशेष विमान से UAE पहुंचाया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »