20 Apr 2024, 15:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2021: इन टीमों को लग सकता है बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं कई स्टार खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2021 12:17PM | Updated Date: Aug 3 2021 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। IPL 19 सितंबर से UAE में खेला जाना है। इस लीग की शुरुआत से पहले ही  BCCI  की मुश्किलें बढ़ गईं हैं, कारण हैं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी। कोरोना के कारण आईपीएल (IPL) के पहले फेज को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से इसका दूसरा फेज शुरु होने जा रहा है। वहीं इस दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम को श्रीलंका का दौरा करना है जहां उन्हें सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है जो कि 2 सिंतबर से शुरु होगी। इस सीरीज में 3 वनडे और 3 T-20 मैच खेले जाने है, जो कि 14 सिंतबर को समाप्त होगी। वहीं 19 सिंतबर से IPL शुरु होंगे यानी IPL  से ठीक 5 दिन पहले। उस वक्त खिलाड़ियों को IPL के बायो-बबल में एंट्री करने से पहले UAE  में 7-10 दिनों तक क्वारंटाइन में बिताने होंगे।
 
ऐसे में अफ्रीकी खिलाड़ी IPL  के पहले हफ्ते में मौजूद नहीं होंगे जिस कारण कई टीमों को बड़ा झटका लग सकता है। वहीं अगर लीग में अफ्रीकी खिलाड़ी नहीं खेलते हैं तो राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान हो सकता है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम में दक्षिण अफ्रीका के 11 में से दो खिलाड़ी हैं, रॉयल्स की टीम के पहले ही काफी खिलाड़ी बाहर चल रहे हैं जिनमें इंग्लैंड (England) के बैन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर लीग से बाहर हो चुके हैं। उसके बाद मुंबई इंडियंस को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का भी IPL  में खेलना अभी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन New Zealand के खिलाड़ियों का दूसरे फेज में खेलना तय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »