28 Mar 2024, 20:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-रोहित से आशीष नेहरा ने की इस बल्लेबाज की तुलना, बोली ये बात..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 3:05PM | Updated Date: Jul 27 2021 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका  सरजमीं पर अभी भारत के युवा क्रिकेटर अपना दमखम दिखा रहे हैं। 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 को भारतीय टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी है और अब टी20 सीरीज चल रही है। इस दौरे पर जिस खिलाड़ी ने सबसे अधिक प्रभावित किया, उसका नाम सूर्यकुमार यादव है। पहली बार वनडे खेलने उतरे सूर्यकुमार ने 'मैन ऑफ द सीरीज' खिताब जीतकर सनसनी मचा दी है। टीम इंडिया के नए स्टार ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में अर्धशतक जड़कर अपने मजबूत इरादे जाहिर कर दिए। सूर्यकुमार ने अपने प्रदर्शन से भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का दिल जीत लिया है। 
 
उन्होंने सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा से कम नहीं हैं। आशीष नेहरा ने सूर्यकुमार यादव की काफी तारीफ की और कहा कि इंडियन टीम में उनकी अहमियत कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत से कम नहीं है। आशीष नेहरा के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखते हुए वो टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े पॉजिटिव बनकर उभरे। उनके मुताबिक सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए काफी शानदार है।
 
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 38 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार। इस पूरे दौरे में युवा खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को अपनी मुरीद बना लिया है।सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत के लिए 4  T20 मैच खेले हैं और इनकी तीन पारियों में उन्होंने 46.33 की औसत से 139 रन बनाए हैं। अब सूर्यकुमार भारत की तरफ से अपने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की सूर्यकुमार टीम इंडिया के मध्यक्रम में एक शानदार खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »