19 Apr 2024, 15:57:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडिया की ओर से खेलने का सपना टूटने पर इस खिलाड़ी ने आयरलैंड की ओर से खेलकर बनाया World Record

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 10:06PM | Updated Date: Jul 18 2021 10:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउथ अफ्रीका ने तीसरे ODI में आयरलैंड को 70 रनों से से जरूर हरा दिया लेकिन आयरलैंड के ऑलराउंडर सिमी सिंह ने एक बड़ा World Record अपने नाम कर लिया। सिमी सिंह वनडे क्रिकेट के इतिहास में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। तीसरे वनडे में सिमी मे 100 रनों की पारी खेली। ऐसा कर आय़रलैंड के खिलाड़ी ने इंग्लैंड के क्रिस वोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्रिस वोक्स ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 95 रन की पारी खेली थी। डबलिन के मैदान पर सिमी ने 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 91 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में सिमी ने 14 चौके लगाए।
 
सिमी सिंह का सपना भारत के लिए क्रिकेट खेलना था। यहां तक कि सिमी ने पंजाब के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट खेला है, लेकिन वो लगातार अपनी जगह पंजाब की टीम के लिए नहीं बना पाए। पंजाब की टीम से बाहर होने के बाद सिमी ने भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना छोड़कर आयरलैंड चले गए। बता दें कि सिमी सिंह आयरलैंड पढ़ाई के लिए गए थे लेकिन वहां जाकर वो एक बार फिर से क्रिकेट खेलने लगे।
 
आखिरकार अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने अपनी जगह आयरलैंड की टीम में बना ली। साल 2017 में सिमी का इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का सपना पूरा हुआ। आयरलैंड के लिए सिमी ने 4 मई, 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलकर अपना डेब्यू किया था। अब तक सिमी ने 30 वनडे मैचों में 34 विकेट लिए हैं तो वहीं, 24 टी20 में वो 21 विकेट लेने में सफल रहे हैं। वनडे में अब सिमी के नाम एक शतक सहीत 543 रन दर्ज है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »