20 Apr 2024, 01:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL से पहले MS धोनी ने कर दिया ऐसा काम, जिसे जानकर सब हो रहे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2021 12:16PM | Updated Date: Jul 17 2021 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत मिजाज और बल्लेबाजी से खेल जगत में ऐसी पहचान बनाई है, जिनके चाहने वाले हर देश में हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में भी गिने जाते हैं, जिनके नेतृत्व ने टीम ने दो-दो वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं।

यही वजह है कि माही सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। आईपीएल के 14वें सीजने में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं, जिसके बाकी मुकाबले यूएई में खेले जाने हैं। इस लीग से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपना शरी फिट रखने के लिए बजन घटाकर सबको चौंका दिया है। इस दौरान वह स्लिम दिख रहे हैं। धोनी का नया लुक सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

धोनी ने इसी महीने सात जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। इस उम्र में भी धोनी की फिटनेस युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को टक्कर दे रही है। धोनी हमेशा से विकेटों के बीच तेज दौड़ लगाने वाले और फुर्तीले विकेटकीपर रहे हैं। धोनी को एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माही सिंगर राहुल वैद्य की शादी में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »