25 Apr 2024, 23:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंत को ब्रिटेन में हुआ कोरोना, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 5:30PM | Updated Date: Jul 15 2021 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे। भारतीय टीम इंगलैंड के खिलाफ अगले महीने से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पुष्टि की है कि पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी पंत हैं और पिछले 8 दिनों से उन्हें अलग-थलग रखा गया है। सूत्र के अनुसार इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। सूत्र ने कहा, ‘वह अपने एक परिचित के यहां क्वारंटाइन में हैं और बृहस्पतिवार को टीम के साथ डरहम की यात्रा नहीं करेगा।'
 
सूत्र ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह 23 वर्षीय खिलाड़ी कब टीम के साथ जुड़ेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था। भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया था। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘हां, एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है लेकिन वह पिछले आठ दिनों से अलग-थलग है। वह टीम के साथ किसी होटल में नहीं है, इसलिए कोई अन्य खिलाड़ी प्रभावित नहीं हुआ।' शुक्ला ने कहा, ‘अब तक कोई और खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। आपको जानकारी होगी कि हमारे सचिव जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को पत्र लिखकर नियमों का पालन करने को कहा है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »