28 Mar 2024, 15:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुजरात के 6 खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक, पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2021 5:30PM | Updated Date: Jul 3 2021 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात की छह महिला खिलाड़ियों ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए आगामी टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अहमदाबाद की माना पटेल ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है जहां वह 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। 21 वर्षीय माना ने अपनी झोली में 180 से अधिक पदक जीते हैं, जिसमें 25 अंतरराष्ट्रीय, 72 राष्ट्रीय और 82 राज्य स्तर की उपलब्धियां शामिल हैं।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर माना को खेलों के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी। इसके अलावा अंकिता रैना ने टेनिस और इलावेनिल वलारिवन ने निशानेबाजी के लिए क्वालीफाई किया है। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अन्य तीन महिलाओं ने पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया है - बैडमिंटन के लिए गांधीनगर की पारुल परमार, पैरा टेबल टेनिस के लिए भावना पटेल और पैरा टेनिस के लिए सोनल पटेल। 60 साल पहले की बात है जब गुजरात के किसी व्यक्ति ने 1960 में रोम ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। गोविंदराव सावंत भारत की ओर से हॉकी टीम के लिए खेले थे। इससे पहले, शंकरराव थोराट ने 1936 के ओलंपिक में कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »