20 Apr 2024, 04:16:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के इन तीन क्रिकेटरों पर गिरी गाज, भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2021 7:31PM | Updated Date: Jun 30 2021 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों निरोसन डिकवेला, कुसल मेंडिस और धनुष्का गुणातिलका को कड़ी सजा मिली है। ये तीनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया था और वर्तमान इंग्लैंड दौरे से तुरंत श्रीलंका लौटने का फरमान जारी किया था। 

दरअसल, इन तीनों खिलाड़ियों को तीसरे टी-20 में मिली हार के बाद रविवार रात डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा था, 'श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समित ने कुसल मेंडिस, धनुष्का गुणातिलका और निरोसन डिकेवेला को जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने पर सस्पेंड कर दिया है और इन खिलाड़ियों को तुरंत श्रीलंका लौटने के आदेश दिए गए हैं।' बता दें कि श्रीलंका और भारत के बीच 13 जुलाई से तीन वन-डे और इतने ही टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »