29 Mar 2024, 12:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2021 से पहले 2 नई टीमें होगी शामिल, जानिए अपडेट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2021 4:03PM | Updated Date: Jun 29 2021 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। IPL 2021 के बचे हुए मैच सितंबर से लेकर अक्टूबर तक UAE में होगा, इसको लेकर BCCI की ओर से पहले ही ऐलान कर दिया गया है। साथ ही अब ये भी तय हो गया है कि T20 विश्व कप 2021 भी भारत में नहीं होगा, इसे भी UAE शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि अब सभी को इंतजार है तो IPL 2021 के बचे हुए मैचों के शेड्यूल का, जो जल्दी जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही BCCI अब IPL 2022 की तैयारी में लग गया है। क्योंकि अगर समय पर हुआ तो ये IPL भी ज्यादा दूर नहीं है.
 
T20 World Cup 2021 UAE में जाने के बाद अब BCCI का पूरा फोकस IPL पर हो गया है। IPL 2021 के साथ ही IPL 2022 को लेकर भी बातें शुरू हो गई हैं। बड़ी बात ये है कि IPL 2022 में टीमें 10 हिस्सा लेंगी। यानी टीमों की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो जाएगी। ऐसे मे पहली प्राथमिकता तो ये है कि टीमों की नीलामी की जाए। मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आ रही है कि BCCI की कोशिश है कि IPL की दो नई टीमों की नीलामी के लिए टेंडर जुलाई में ही जारी कर दिए जाएं। देश के कई दिग्गज IPL की नई टीमों के लिए बोली लगाने की तैयारी में हैं, जिनमें से कई नाम सामने भी आ चुके हैं। टेंडर निकाले जाने के बाद संभावना है कि अगस्त या फिर सितंबर के पहले हफ्ते में नई टीमों का ऐलान कर दिया जाए।क्योंकि उसके बाद सितंबर में ही IPL 2021 के बचे हुए मैच कराए जाएंगे।
 
IPL 2021 के अब 31 ही मैच बाकी हैं, जो करीब 25 दिन में करा लिए जाएंगे। इसके लिए अब BCCI को ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी एक साल पहले ही UAE में ही IPL 2020 का पूरा सीजन हुआ था और BCCI अधिकारियों से लेकर IPL टीमें और खिलाड़ी भी वहां की हर चीज को अच्छी तरह से जानते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो माना जा रहा है कि नवंबर में IPL 2022 के लिए Auction भी हो सकता है। इस बार Mega Auction होना है। इसके लिए तमाम नए नियम कानून भी सामने आएंगे।लेकिन जिस तरह से काम हो रहा है, उससे पता चलता है कि आईपीएल के इस सीजन और अगले सीजन की तैयारी जोरों पर चल रही है। जल्द ही शेड्यूल का भी ऐलान किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »