24 Apr 2024, 05:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के 3 खिलाड़ियों को किया गया टीम से बाहर, Video में कैद हुई शर्मनाक हरकत!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2021 4:50PM | Updated Date: Jun 28 2021 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट एक बार फिर गलत वजह से सुर्खियों में है। दरअसल श्रीलंका के 3 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनका गुनाह ये है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर टीम का बायो बबल तोड़ दिया। जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीनों को निलंबित कर दिया है। कुसाल मेंडिस और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला सहित तीन क्रिकेटरों को तुरंत स्वदेश लौटने का आदेश भी दिया गया है। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका  को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की हार के बाद रात में डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। इस मैच में श्रीलंका को 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये तीनों खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा थे।
 
एसएलसी के सचिव मोहन डि सिल्वा ने बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने कुसाल मेंडिस, धनुष्का गुणतिलका और निरोशन डिकवेला को बायो बबल का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है और उन्हें तुरंत श्रीलंका लौटने के लिये कहा गया है। ' इससे पहले श्रीलंका के एक प्रशंसक की ओर से डाले गये इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा था, 'इसकी जांच चल रही है क्योंकि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 
श्रीलंका ने शनिवार को खत्म हुई टी20 श्रृंखला 0-3 से गंवायी। अक्टूबर 2020 के बाद उसे लगातार पांचवीं टी20 श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। इसका पहला मैच 29 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।
 
टी20 सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हुए तीनों खिलाड़ी
बता दें कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और धनुष्का गुणतिलका तीनों ही टी20 सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। मेंडिस ने 3 मैचों में सिर्फ 54 रन बनाए। डिकवेला 2 मैचों में 14 रन बना पाए और गुणतिलका ने 3 मैचों में महज 26 रन बनाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »