25 Apr 2024, 21:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WTC Final IND vs NZ : न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, रॉस टेलर 11 रन बनाकर आउट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2021 5:43PM | Updated Date: Jun 22 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेले जा रहे WTC फाइनल के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। पांचवें दिन न्यूजीलैंड टीम 101/2 रन से आगे खेलना शुरू की है। दिन का खेल शुरू होने से पहले साउथम्पटन में हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जिसके बाद पिच को ढक दिया गया था। हालांकि, अब बारिश रुक गई है लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच में देरी हो रही है। बता दें कि पिछले चार दिनों में दो दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया। मैच के पहले दिन का खेल पूरी तरह से बारिश में धुल गया था जबकि सोमवार को चौथे दिन का खेल भी बारिश से धुल गया। चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बता दें कि इन चार दिनों में अभी तक केवल 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »