28 Mar 2024, 22:34:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

PAK VS NZ: क्रिकेट की पिच पर होने जा रहा तगड़ा नुकसान, फिर भी इस बात पर अड़ा पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2021 12:13AM | Updated Date: Jun 9 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान कैबिनेट ने मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आगामी क्रिकेट श्रृंखला के सीधे प्रसारण के लिए भारतीय कंपनी के साथ अनुबंध के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने सरकार से मैचों के प्रसारण के लिए स्टार और सोनी से करार पर हस्ताक्षर का आग्रह किया था।

फवाद ने कहा, 'कैबिनेट ने इंग्लैंड-पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला के प्रसारण के लिए स्टार और सोनी से करार के पीटीवी के आग्रह को ठुकरा दिया है'। फवाद ने कहा कि इमरान खान सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि भारत के साथ रिश्ते पांच अगस्त 2019 की कार्यवाही को पलटने पर निर्भर करेंगे। वह जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाए जाने के संदर्भ में कह रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब तब उस कार्यवाही को वापस नहीं लिया जाता तब तक भारत के साथ हमारे रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते'।

फवाद ने कहा कि स्टार और सोनी का दक्षिण एशिया की सभी क्रिकेट सामग्री पर एकाधिकार है और भारतीय कंपनी के साथ करार नहीं होने की स्थिति में पाकिस्तान में श्रृंखला का प्रसारण नहीं किया जाएगा। उन्होंने हालांकि कहा कि सरकार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और अन्य विदेशी कंपनियों से प्रसारण अधिकार हासिल करके बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के फैसले से पीटीवी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »