20 Apr 2024, 01:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वेस्ट इंडीज की 17 सदस्यीय अस्थायी टेस्ट टीम में जेडन सील्स को जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2021 4:56PM | Updated Date: Jun 5 2021 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद और टोबैगो के युवा तेज गेंदबाज जेडन सील्स को जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज की 17 सदस्यीय अस्थायी टीम में चुना गया है। इस सूची में खिलाड़ियों की संख्या सात जून को घटाकर 13 कर दी जाएगी।

19 वर्षीय सील्स सीनियर स्तर (एक प्रथम श्रेणी मैच, तीन लिस्ट ए और छह टी-20 मैच) पर बहुत कम क्रिकेट खेले हैं, लेकिन अंडर-19 विश्व कप के 2020 संस्करण के दौरान सफेद गेंद के साथ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। सील्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में 49 रन देकर चार विकेट के प्रदर्शन के साथ विश्व कप की शुरुआत की थी और कुल 10 विकेट लेकर टूर्नामेंट समाप्त किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »