29 Mar 2024, 18:08:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI ने कीया England Tour पर जाने वाले खिलाड़ियों को मुंबई लाने के लिए चार्टर उड़ानों का प्रबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 4:28PM | Updated Date: May 18 2021 9:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय खिलाडियों के मुंबई में अनिवार्य क्वारंटीन में आने के लिए चार्टर उड़ानों का प्रबंध किया है। स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह दिल्ली और चेन्नई में दो उड़ानें खिलाड़यिों को ले जाने के लिए तैयार रहेंगी। इसके लिए खिलाड़यिों को नजदीकी पिक-अप पॉइंट तक पहुंचने के लिए कहा गया है।
बेंगलुरु में मौजूद खिलाड़ियों को चेन्नई जाने के लिए कहा गया है, जहां से मुंबई पहुंचने से पहले उड़ान हैदराबाद के लिए रवाना होगी, जबकि दिल्ली से रवाना होने वाली उड़ान सीधे मुंबई में उतरेगी और खिलाड़ी तुरंत क्वारंटीन में चले जाएंगे। पहले से ही मुंबई में रह रहे खिलाड़ी कुछ दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने के बाद 24 मई को क्वारंटीन में शामिल होंगे। कोलकाता से कोई चार्टर उड़ान उपलब्ध नहीं है। कोरोना संक्रमित होने के चलते दिल्ली में कुछ दिनों तक क्वारंटीन में रहने के बाद सोमवार को बंगाल में अपने घर लौटे रिद्धिमान साहा कुछ दिनों बाद कमर्शियल उड़ान से मुंबई पहुंचेंगे। उनके 24 मई को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
 
बीसीसीआई के मुताबिक भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए दो जून को उड़ान भर सकती है। इससे पहले उसे कुछ दिनों तक सख्त क्वारंटीन से गुजरना होगा। इंग्लैंड पहुंचने पर टीम साउथम्प्टन में इकट्ठा होगी और यहां उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी। यहीं पर टीम 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »