28 Mar 2024, 23:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

DDCA ने केके अग्रवाल के निधन पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 2:03PM | Updated Date: May 18 2021 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने जाने माने  कार्डियोलॉजिस्ट डॉ के के अग्रवाल के कोरोना वायस के चलते निधन होने पर गहरा शोक जताया है। डीडीसीए की कोषाध्यक्ष शशि खन्ना ने मंगलवार को जारी अपने शोक सन्देश में कहा,'हमारे प्रिय पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया। वह सामाजिक कार्यों के लिए योगदान कर काफी खुशी महसूस करते थे। वह एक जीवंत व्यक्ति, खेल प्रेमी ओर डीडीसीए के सक्रिय सदस्य थे। उनका हार्ट केयर  फॉउंडेशन समाज के लिए एक बड़ा योगदान है। कोरोना के समय में भी उनके जानकारी से परिपूर्ण वीडियो समाज को यह बताते थे कि ऐसे संकट में उन्हें किस तरह सकारात्मक रहना है। उन्होंने हमेशा लोगों को शिक्षित किया और अपने वीडियो के जरिये लाखों लोगों तक पहुंचे। उनकी असामयिक मौत ने हमारे जीवन में एक शून्य पैदा कर दिया है।  हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।' पद्मश्री से सम्मानित एंव भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोविड-19 से लंबी लड़ाई के बाद नयी दिल्ली में 17 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »