29 Mar 2024, 20:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल के नाबाद 91, बरार के तीन विकेट, पंजाब ने बेंगलुरु को दी शिकस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 1:09AM | Updated Date: May 1 2021 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। कप्तान लोकेश राहुल की नाबाद 91 रन की शानदार पारी और लेफ्ट आर्म स्पिनर हरप्रीत बरार  (19 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को  शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले में 34 रन से हार झेलने पर मजबूर कर दिया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 179  रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि बेंगलुरु की टीम आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

बेंगलुरु ने 10 ओवर में 62 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद हरप्रीत बरार ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली को नीची रहती गेंद पर बोल्ड कर दिया।  अगली गेंद पर बरार ने ग्लेन मैक्सवेल को शून्य पर बोल्ड कर दिया।  बरार ने पहली दो गेंदों पर दो विकेट निकालने के बाद अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं दिया और ओवर मैडन फेंका।

बरार ने अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर एबी डिविलियर्स (3) को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराकर बेंगलुरु का संघर्ष समाप्त कर दिया। रजत पाटीदार ने 30 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि विराट ने 34 गेंदों पर 35 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।  निचले क्रम में रवि बिश्नोई ने शाहबाज अहमद और डेनियल सैम्स के विकेट निकाले और हर्षल पटेल का कैच लपका।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »