20 Apr 2024, 09:14:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संजू सैमसन ने कहा- शायद हमारी टीम ने 20-25 रन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 12:33AM | Updated Date: May 1 2021 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ यहां गुरुवार को आईपीएल 2021 के 24वें मुकाबले में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि शायद उनकी टीम ने 20-25 रन कम बनाए। डिफेंड करने के लिए एक अच्छे स्कोर की जरूरत थी। 

सैमसन ने मैच खत्म होने के बाद कहा, ‘‘हम बल्ले के साथ अच्छा कर रहे थे, लेकिन अच्छे तरीके से मैच को खत्म नहीं कर पाए। गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाई, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर हमें डिफेंड के लिए एक अच्छे स्कोर की जरूरत थी। विकेट बहुत अच्छा था, गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी और मुंबई इंडियंस ने इसका फायदा उठाया और अच्छी बल्लेबाजी की। एक टीम के रूप में हमें अधिक रन बनाने की आवश्यकता होगी। खुद पर भरोसा रखें, सकारात्मक रहें और निडर होकर क्रिकेट खेलें, सभी को यही करना चाहिए।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »