19 Apr 2024, 16:31:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Dhanashree Verma के डांस वीडियो से Chahal के चेहरे पर आई मुस्कान, कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2021 6:01PM | Updated Date: Apr 27 2021 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डेस्‍क। युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसके कारण वो कई बार चर्चा में बनी रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हाल उनके एक नए वीडियो में देखा जार रहा है। जिसमें वो पार्क में डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक और खास बात नोट की जा रही है जिसमें वो अपने पति के लिए कैप्शन में बेहद ही प्यारी लाइन लिखती नजर आई।

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धनश्री पार्क में इंग्लिश सॉन्ग पर जोरदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। वैसे भी धनश्री का हर डांस वीडियो कमाल का होता है।

धनश्री ने अपने डांस वीडियो को शेयर करने के साथ अपने पति के लिए कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी हम मुस्कुराना भूल जाते हैं। ये वीडियो आपकी मुस्कान के लिए। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें।' इस पोस्ट पर उनके पति ने दिल के इमोजी शेयर किए है। इस डांस वीडियो को अभी तक 2.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले धनश्री वर्मा का नया गाना 'ओए होए होए' रिलीज हुआ था। धनश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उनको डांस करना बेहद ही पसंद है। उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने पिछले साल दिसंबर के महीने में ही शादी की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »