24 Apr 2024, 17:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

39 की उम्र में भी दिख रहा Dhoni का जोश, फिटनेस पर माही ने किया ये बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2021 1:45PM | Updated Date: Apr 20 2021 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। 39 की उम्र में भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जलवा बरकरार हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए IPL मैच में धोनी ने विकेटों के बीच अपनी दौड़ से यह साबित कर दिखाया। धोनी ने माना कि उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस बरकरार रखना आसान नहीं है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘उम्र बढ़ना और फिट रहना दो सबसे मुश्किल चीजे हैं। जब आप खेल रहे होते हैं तो नहीं चाहते कि कोई आपको अनफिट कहे। मुझे युवा खिलाड़ियों की बराबरी करनी होती है, वे काफी दौड़ते हैं, लेकिन यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।’
धोनी ने कहा, ‘मैंने जो शुरुआती 6 गेंदें खेलीं वो किसी और मैच में शायद हमें भारी पड़ सकती थीं। हमने खुद में बदलाव किए उस लिहाज से काफी कुछ बदला है।' धोनी ने इसके अलावा कहा कि बल्लेबाजी करते हुए उन्हें लगा कि उन्होंने कम रन बनाए हैं, लेकिन गेंद स्पिन हो रही थी जिससे वे राजस्थान रॉयल्स को हराने में सफल रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »