29 Mar 2024, 03:00:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर की आतिशी पारी से दिल्ली की पंजाब पर आसान जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2021 12:25AM | Updated Date: Apr 19 2021 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ओपनर शिखर धवन की 92 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में छह विकेट से पराजित कर दो अंक हासिल किये। पंजाब ने मयंक अग्रवाल (69) और कप्तान लोकेश राहुल (61) के आतिशी अर्धशतकों से वानखेड़े स्टेडियम में 20 ओवर में चार  विकेट पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन दिल्ली ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की।  दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि पंजाब को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »