19 Apr 2024, 11:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बंगलादेश के मौजूदा चयनकर्ता प्रमुख पॉजिटिव पाए गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2021 5:59PM | Updated Date: Apr 11 2021 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के पूर्व कप्तान और बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चयनकर्ता प्रमुख अकरम  खान कोविड 19 के लिए पॉजिटिव पाए गए है। 52 वर्षीय अकरम खान ने बंगलादेश के लिए आठ  टेस्ट और 44 वनडे खेले हैं और इस समय वह आइसोलेशन में हैं।  अकरम ने बताया कि वह हलकी सर्दी और गले में सूजन से पीड़ित हैं। अकरम ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिणाम शुक्रवार को आया और उसके बाद वह आइसोलेशन में हैं  बंगलादेश के राष्ट्रीय क्रिकेटरों ने श्रीलंका दौरे के लिए शनिवार को वेक्सीन का अपना दूसरा डोज पूरा कर लिया।  उन्होंने गत फरवरी में न्यूज़ीलैंड के अपने दौरे में वेक्सीन का पहला डोज लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »