19 Apr 2024, 02:47:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आर सी सी क्रिकेट में सुमित और अक्षय के शानदार शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2021 7:10PM | Updated Date: Mar 28 2021 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली अंडर-23 खिलाडी सुमित माथुर के (नाबाद 123 और 32 रन देकर चार विकेट) और अक्षय सैनी के (138 रन और 21 रन देकर तीन विकेट) की बदौलत विद्या जैन अकादमी ने आर सी सी क्लब को 136 रनो से पराजित कर आर सी सी ओपन प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। सुमित माथुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के सचिव अभिषेक शर्मा ने प्रदान किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या जैन अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 346 रन बनाये जवाब में  आर सी सी की टीम 31.5 ओवर में 210 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमे सार्थक पाल ने ५८,कृष यादव ने 49 और रणवीर सिंह ने 47 रनो की पारी खेली। विद्या जैन के लिए सुमित माथुर ने  चार, अक्षय सैनी ने तीन और रजत लोचब ने दो विकेट लिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »