19 Apr 2024, 15:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महेला जयवर्धने ने बताया कारण, क्यों फ्रेंचाइजी ने नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 2:16PM | Updated Date: Feb 19 2021 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अर्जुन तेंदुलकर भले ही अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत में हो, लेकिन वो मौजूदा समय के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में से एक हैं। महान क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के नाते उन पर काफी निगाहें लगी हैं और शायद इसी कारण उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का बहुत दबाव भी होता है। हालांकि, अपने पिता के विपरीत, अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बीते कुछ समय से घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन करवाया था।
 
अर्जुन ने जब रजिस्ट्रेशन करवाया, उसके बाद से ही उम्मीद थी कि मुंबई इंडियंस उनके लिए बोली लगाएगी और हुआ भी वही। चेन्नई में गुरूवार 18 फरवरी को हुई नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर का नाम सबसे आखिरी में आया और मुंबई इंडियंस ने उन पर बोली लगाई। मुंबई के अलावा किसी और टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई, जिसके कारण मुंबई ने अर्जुन को उनकी बेस प्राइस में ही खरीद लिया। बता दें, अर्जुन बीते कुछ समय से मुंबई इंडियंस के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं वो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखे गए हैं। वहीं अब मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि आखिर फ्रेंचाइजी ने अर्जुन तेंदुलकर को क्यों खरीदा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »