20 Apr 2024, 04:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा, हरभजन कोलकाता के पास गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 12:39AM | Updated Date: Feb 19 2021 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे और मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को सचिन की पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपये की कीमत पर खरीद लिया। अर्जुन इस सत्र में मुंबई की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। अर्जुन का आधार मूल्य 20 लाख रुपये था। अर्जुन के पिता सचिन आईपीएल में हमेशा मुंबई टीम की तरफ से खेले थे। 

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को कोलकाता नाईट राइडर्स ने उनके दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर ही खरीद लिया। हरभजन पिछले सत्र में आईपीएल खेलने यूएई नहीं गए थे। केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। जाधव का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। नीलामी में आरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, जैसन रॉय, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों को खरीददार नहीं मिल पाए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »