29 Mar 2024, 02:02:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किंग्स इलेवन पंजाब का नया नाम पंजाब किंग्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2021 12:25AM | Updated Date: Feb 17 2021 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आईपीएल की पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक किंग्स इलेवन पंजाब को अब पंजाब किंग्स कहा जाएगा। फ्रेंचाइजी के सह मालिक मोहित बर्मन के मुताबिक टीम के नाम बदलने के पीछे का मकसद फ्रेंचाइजी को एक नया रूप देना और ताजा एहसास लाना है। बर्मन ने बताया कि फ्रेंचाइजी के अन्य मालिक नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल अपनी रीब्राडिंग रणनीति के तहत बुधवार को फ्रेंचाइजी के नए लोगो का भी अनावरण करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कम से कम एक साल तक टीम का नाम यही रहेगा। बर्मन ने बताया कि यह न केवल आंतरिक, बल्कि प्रशंसकों की ओर से प्राप्त फीडबैक के बाद टीम का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। आईपीएल के नीलामी के हफ्ते में फ्रेंचाइजी ने रीब्राडिंग का प्रयोग किया है। नीलामी से एक दिन पहले फ्रेंचाइजी के नए नाम और लोगो का अनावरण किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »