18 Apr 2024, 13:31:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कैप्टन मूर की याद में काली पट्टी बांध मैदान पर उतरे इंग्लैंड के खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2021 5:44PM | Updated Date: Feb 5 2021 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को दूसरे विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुके इंग्लैंड के दिवंगत कैप्टन टॉम मूर की याद में हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। 100 वर्षीय सर टॉम मूर का हाल ही में कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह पूर्व सैनिक होने के साथ ही विभिन्न कामों के लिए धन जुटाते थे। उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भी धन जुटाया था। इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने वीडियो संदेश के जरिए सर मूर को श्रद्धांजलि दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »