29 Mar 2024, 12:21:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्‍लादेश का न्यूजीलैंड दौरा सात दिन आगे खिसका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2021 5:17PM | Updated Date: Feb 4 2021 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंग्‍टन। बांग्‍लादेश  का सीमित ओवरों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरा 13 मार्च के बदले अब 20 मार्च से शुरु होगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की। बांग्‍लादेश  को न्यूजीलैंड के साथ 13 मार्च से सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी थी लेकिन अब दोनों टीमों के बीच 20 मार्च से तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड महिला और आॅस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के साथ ही बांग्‍लादेश  और न्यूजीलैंड की पुरुष टीमों के बीच 28 मार्च से एक अप्रैल तक तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बयान के अनुसार दौरे के कार्यक्रम में बदलाव का कारण कोरोना महामारी की मौजूदा चुनौतियां हैं। बयान में बताया गया है कि जरुरी लॉजिस्टिक्स जरुरतों को देखते हुए बांग्‍लादेश  का न्यूजीलैंड दौरा तय कार्यक्रम से सात दिन पीछे खिसक गया है। हालांकि मुकाबले तय स्थल में अलग तारीखों में खेले जाएंगे। जिन दर्शकों ने पहले से टिकट लिए हैं उसमें संशोधन करने के लिए सूचना जारी कर दी गयी है। दर्शक अगर चाहें तो उन्हें टिकट की संपूर्ण राशि वापस कर दी जाएगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »