20 Apr 2024, 06:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, 3 दिन पहले हुई थी दूसरी एंजियोप्लास्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2021 12:29PM | Updated Date: Jan 31 2021 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस महीने में उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी तबीयत अब एकदम ठीक है। गांगुली को बुधवार को अचानक सीने में दर्द उठने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान की गुरुवार को दूसरी एंजियोप्लास्टी की गई थी और उनके दिल की धमनियों में दो स्टेंट लगाए गए थे।  
 
सौरव गांगुली को इस महीने की शुरुआत में 2 जनवरी को जिम करने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उनको वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पांच दिन तक अस्पताल में रहे थे। पहली बार एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद उनकी सेहत पर प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट देवी शेट्टी ने कहा था कि वो बेहिचक मैराथन दाैड़ में हिस्सा भी ले सकते हैं और विमान भी उड़ा सकते हैं। इसके अलावा वो अपने हर सपने और इच्छा को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह कसरत भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांगुली को कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। यह ऐसी दिक्कत है जो ज्यादातर भारतीयों को किसी ना किसी मोड़ पर होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »