17 Apr 2024, 03:56:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2021 12:01AM | Updated Date: Jan 30 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। लेफ्ट आर्म स्पिनर नौमान अली (35 रन पर पांच विकेट) और लेग स्पिनर यासिर शाह (79 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को सात विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 187 रन से आगे बढ़ाया लेकिन उसकी दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गयी। पाकिस्तान को जीतने के लिए 88 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 90 रन बनाकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की दूसरी पारी में 109 रन बनाने वाले फवाद आलम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »