20 Apr 2024, 07:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शेहान जयसूर्या ने लंका क्रिकेट से लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2021 12:40AM | Updated Date: Jan 9 2021 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलम्बो। लंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज शेहान जयसूर्या ने लंका क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसेंगे। लंका क्रिकेट की एक विज्ञप्ति के अनुसार शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जयसूर्या ने लंका के साथ अपना करियर समाप्त कर लिया है। 

जयसूर्या ने अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसने के इरादे के बाद यह फैसला किया है। 29 वर्षीया जयसूर्या ने वनडे और टी-20 में कुल 30 बार लंका का प्रतिनिधित्व किया और उनका सर्वाधिक स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 96 रन रहा। उन्होंने 2009 से 2020 के बीच 80 प्रथम श्रेणी मैच खेले। वह दिसम्बर में समाप्त हुई लंका प्रीमियर लीग में उपविजेता गले ग्लेडिएटर्स की तरफ से खेले थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »