29 Mar 2024, 13:13:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने AUS के खिलाफ ठोका छक्कों का शतक, बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2021 11:54AM | Updated Date: Jan 8 2021 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला मैच खेल रहे हैं। इससे पहले वे चोट के कारण टीम से बाहर थे और तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़े थे। वहीं, इस मैच में जैसे ही उन्होंने पहला छक्का जड़ा तो उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 
दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पारी का पहला छक्का जड़ा। रोहित ने कंगारू टीम के धाकड़ स्पिनर नाथन लयोन के ओवर में छक्का जड़ा और इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों का शतक पूरा कर लिया। जी हां, रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया है।
 
रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए हैं। हालांकि, एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे आगे हैं, जिन्होंने 130 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं। क्रिस गेल और रोहित शर्मा ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक देश के खिलाफ 100 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने ये कमाल किया है। रोहित शर्मा अक्सर कंगारू टीम के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं। रोहित के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का नाम है, जो 63 छक्के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ चुके हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
100 छक्के - रोहित शर्मा
63 छक्के - इयोन मोर्गन
61 छक्के - ब्रैंडन मैकुलम
60 छक्के - सचिन तेंदुलकर
60 छक्के - एमएस धौनी
एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
130 छक्के - क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड
100 छक्के - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
87 छक्के - क्रिस गेल बनाम न्यूजीलैंड
86 छक्के - शाहिद अफरीदा बनाम श्रीलंका
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »